सामरी कुसमी: स्वनिधि महोत्सव से पथ विक्रेताओं को मिलेगा योजनाओं का लाभ
कुसमी सामरी मंगलवार मंगलवार जिले में 1 से 30 जून तक पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्वनिधि महोत्सव, लोक कल्याण मेला एवं स्वनिधि कैंप आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में नगरीय निकायों द्वारा अभियान चलाकर अधिक से अधिक पथ विक्रेताओं, असंगठित श्रमिकों एवं शहरी गरीब परिवारों को योजना से जोड़ा जाएगा।