जतारा: बर्माडांग:ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से युवक की दर्दनाक मौत पीएम के परिजनों के सुपुर्द शव जांच में जुटी पुलिस
दिगौड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम बर्माडांग में रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को दिगौड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम किया।