कलेर: मेहन्दीया में सर्पदंश से पत्रकार की पत्नी के निधन पर शोक, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
Kaler, Arwal | Sep 9, 2026 प्रभात खबर के पत्रकार सत्येंद्र कुमार की पत्नी उर्मिला कुमारी के सर्पदंश से असामयिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। बुधवार को नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रमाकांत उर्फ टूना शर्मा, वार्ड पार्षद दीपू रंजन उर्फ लालू यादव एवं प्रभात यादव उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।