राजपुर: सरकारी जमीन पर निर्माण का विरोध, ग्रामीणों के हंगामे के बाद प्रशासन ने रुकवाया काम
Rajpur, Buxar | Jun 19, 2026 राजपुर प्रखंड के धनसोई बाजार में सरकारी जमीन पर किए जा रहे पक्के निर्माण कार्य को शुक्रवार को ग्रामीणों के विरोध के बाद रोक दिया गया। यह निर्माण बड़ी मस्जिद गली से कंचन नदी स्थित शिवाला घाट जाने वाले रास्ते पर कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को तत्काल बंद करा दिया। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।