नवरात्रि में गढ़िया गांव के उपभोक्ता परेशान बिजली विभाग बना अनजान , तीन ट्रांसफार्मर फुंके ग्रामीण परेशान
आठ दिन से एक माह तक बिजली संकट, स्टोर में ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं; डीएम ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
नवरात्रि और त्योहारों के बीच संदलपुर ब्लॉक के गढ़िया गांव में तीन ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 180 से 195 बिजली कनेक्शन प्रभावित हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, ट्रांसफार्मर आठ दिन से लेकर करीब एक माह तक खराब पड़े हैं, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने की व्यवस्था के दावों के बीच ग्रामीणों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, पुष्पेंद्र के दरवाजे पर लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 15 दिन से खराब है, जिससे 40 से 50 कनेक्शन प्रभावित हैं। प्रमोद के दरवाजे से गौशाला तक आपूर्ति करने वाला 25 केवीए का ट्रांसफार्मर आठ दिन से खराब है, जिससे 60 से 65 कनेक्शन जुड़े हैं। वहीं, रवि के घर के पास लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब एक माह से खराब बताया जा रहा है। इससे लगभग 80 कनेक्शन प्रभावित हैं।
अवर अभियंता सुभाष यादव ने शुक्रवार सुबह 9 बजे बताया कि दो ट्रांसफार्मरों के लिए क्रमशः 15 दिन और चार दिन पहले पीआर डाली जा चुकी है। तीसरे ट्रांसफार्मर की खराबी की जानकारी उन्हें पहले नहीं थी, अब जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभागीय स्टोर में ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं हैं।
मामले में जिलाधिकारी से बात की गई तो उन्होंने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है वहीं गाँव के
रणवीर सिंह तोमर, प्रदीप सिंह गौर, अमोल सिंह तोमर, विजय सिंह चौहान, सतेंद्र सिंह गौर, जगरूप गौर और लाला तोमर समेत अन्य ग्रामीणों ने तीनों ट्रांसफार्मर जल्द बदलवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली संकट से घरेलू कामकाज और पेयजल जैसी जरूरी सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।
सवाल यह है कि ट्रांसफार्मर उपलब्ध न होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था कर ग्रामीणों को राहत कब तक मिलेगी? अब ग्रामीणों को जिलाधिकारी के आश्वासन पर कार्रवाई और बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार है। सुनिए क्या कुछ कहा ग्रामीणो ने