डलमऊ ब्लॉक संसाधन केंद्र घुरवारा में शुक्रवार को समय 4 बजे ग्राम प्रधानों व प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि पंकज रावत व खंड शिक्षा अधिकारी नंदलाल रजक ने मां सरस्वती पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत की। संगोष्ठी में निपुण भारत मिशन व विद्यालय विकास पर चर्चा हुई। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक एवं ग्राम प्रधान सम्मानित हुए।