चौपारण पंचायत सचिवालय में मुखिया पिंकी देवी द्वारा राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन और मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन हेतु शिविर लगाया गया। सत्यापन कार्य 15 मई तक चलेगा। शिविर में पंचायत प्रतिनिधि, कर्मचारी और बड़ी संख्या में लाभुक मौजूद रहे।