अशोक नगर: अशोकनगर में EVM वेयरहाउस का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अशोकनगर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय ने मंगलवार को शाम 5 बजे तहसील परिसर स्थित EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान EVM और VVPAT मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन की बारीकी से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।