मानपुर: कलेक्टर ने भर्रीटोला में महिला समूहों व लखपति दीदियों के साथ की बैठक, आजीविका गतिविधियों पर की चर्चा
तिरंगा संकुल संगठन कार्यालय मे कलेक्टर तूलिका प्रजापति तथा लखपति दीदियो,विभिन्न समूहो की महिलाओ के मध्य बैठक हुई।जनपद पंचायत मानपुर के CEO हनीश खान ने 12 नवंबर को शाम करीब 4 बजे उक्त संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि लखपति दीदियो,समूहो की महिलाओ की आजीविका गतिविधियों के संबंध मे कलेक्टर ने महिलाओ से जानकारी ली तथा उन्हे आजीविका बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया।