रफीगंज: रफीगंज के कोटवारा गांव में जमीन विवाद में बहु और पुत्र ने पिता को पीटा, गंभीर हालत में किया गया रेफर
रफीगंज थाना क्षेत्र के कोटवारा गांव में मंगलवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर पुत्र एवं बहु द्वारा पिता के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में 65 वर्षीय कमता यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह 10:30 में घायल की पत्नी ने बताया कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। फिलहाल घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।