दतिया नगर: नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा में शामिल कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाई, वीडियो हुआ वायरल
दतिया में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का उन्होंने झालमुड़ी खिलाकर स्वागत किया। खास बात यह रही कि नरोत्तम मिश्रा खुद झालमुड़ी वाले की तरह “झालमुड़ी... झालमुड़ी...” की आवाज लगाते नजर आए। उनकी आवाज सुनते ही कार्यकर्ता पहुंचते गए और झालमुड़ी का दोना लेते गए।