डुमरा: बिहार में जंगल राज, रोजगार और पलायन पर बात नहीं होती: प्रशांत किशोर
सीतामढ़ी में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला में पहुंचे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज बिहार में पूरी तरह जंगल राज की स्थिति है, लेकिन मुख्यमंत्री और सत्ता पक्ष के नेता जनता के असली मुद्दों पर बात करने से बचते हैं।