जालौर: जालोर के रेलवे स्टेशन को पीएम ने दी सौगात, एक स्टेशन-एक उत्पाद के तहत जूती क्राफ्ट कियोस्क का किया लोकार्पण
Jalor, Jalor | Mar 12, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल को विभिन्न रेल परियोजनाओं की सौगात दी है। वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसी के तहत जालोर के रेलवे स्टेशन पर सुबह वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से एक स्टेशन-एक उत्पाद के तहत जूती क्राफ्ट कियोस्क का लोकार्पण किया गया।