जालौर: जालौर में जवाई नदी को पुनजीर्वित करने की मांग को लेकर किसानों का धरना हुआ शुरू
Jalor, Jalor | Mar 12, 2024 जालौर जिला मुख्यालय के सामने किसानों ने जवाई नदी को पुनजीर्वित करने जिले में बेमौसम वर्षा ओलावृष्टि से खराब हुई फसलो का बीमा क्लेम दिलाने, एवं सूखाग्रस्त क्षेत्र में माही जल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। किसानों ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया व व्यापारियों से समर्थन मांगा।