जालौर: जालोर में एक रात में टूटे तीन मंदिरों के ताले घर में भी हुई चोरी, चांदी की प्रतिमा और पुजारी के कपड़े भी ले गए
Jalor, Jalor | Mar 12, 2024 जालोर के आडवाड़ा गांव मे रात में चोरों ने तीन अलग-अलग मंदिरों व एक घर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात की। घटना के बाद ग्रामीण एकजुट हो गए और पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना आड़वाड़ा गांव में हुई, जहां चोरों ने एक साथ ही तीन मंदिरों में प्रतिमा सहित अन्य सामानों पर हाथसाफ किया है।