गिरिडीह: डीसी ऑफिस में उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई
डीसी ऑफिस सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में बुधवार को 1 बजे लंबित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में DMFT, SCA, अनटाईड Fund आदि के तहत कार्यान्वित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की बारी-बारी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए गए।