गिरिडीह: सरिया थाना क्षेत्र के बड़की सरिया में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, अस्पताल में इलाज जारी
सरिया थाना क्षेत्र के बड़की सरिया निवासी बहादुर प्रसाद को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बुधवार को 2 बजे इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बहादुर प्रसाद अपनी जमीन में काम लगा रहा था। तभी पड़ोस के रहने वाले लोगो ने इसे काम लगाने से मना किया। पड़ोसियों ने कहा कि यह जमीन उनकी है। इसी बात पर झगड़ा हुआ और मारपीट हो गई।