कानपुर के रोहित राजावत की फिल्म ‘डियर हसबैंड’ का ट्रेलर लॉन्च!
📍 कानपुर, उत्तर प्रदेश।
कानपुर के कल्याणपुर निवासी फिल्म निर्माता रोहित राजावत की फिल्म ‘डियर हसबैंड’ की टीम सोमवार को शहर पहुंची। एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस मौके पर अभिनेता बिश्वजीत मैती, अभिनेत्री पूर्णिमा शर्मा और निर्देशक धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।
पति-पत्नी के रिश्तों और बदलती सामाजिक सोच पर आधारित यह फिल्म 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद महाराष्ट्र और बिहार में भी फिल्म प्रदर्शित करने की तैयारी है।
फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मनकापुर और टिकरी के जंगलों में हुई है। निर्माता रोहित राजावत के मुताबिक, फिल्म का उद्देश्य रिश्तों से जुड़े गंभीर मुद्दों को मनोरंजन के माध्यम से सामने लाना है।
📲 ऐसी ही खबरों के लिए Ground Zero News को फॉलो करें।
.
#GroundZeroNews #KanpurNews #DearHusband #RohitRajawat