कानपुर के चकेरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन परिसर में अनधिकृत रूप से प्रवेश के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने एक युवक को पकड़ लिया। जांच में उसके पास मिली मोटरसाइकिल चोरी की निकली।
पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को सुरक्षा कर्मियों ने युवक को रोककर चेकिंग की थी। बरामद बाइक MES के एक ठेकेदार की बताई जा रही है।
मामले में चकेरी पुलिस ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा निवासी 19 वर्षीय शिवा को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
📲 कानपुर की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए Ground Zero News के साथ।
.
#KanpurNews #Chakeri #AirForceStation #KanpurPolice