कानपुर के गजनेर में टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में 52 वर्षीय रियाज समेत दो मजदूरों की मौत हो गई।
11 साल से वेल्डिंग का काम कर परिवार पाल रहे रियाज अब कभी घर नहीं लौटेंगे। उनकी 7 साल की बेटी अलिसा अपने अब्बा की वापसी के लिए रो-रोकर दुआ मांग रही है, वहीं 11 साल का बेटा जमशेर मां से पूछ रहा है—"पापा कब आएंगे?"
पीछे छूट गए हैं बीमार पत्नी, बुजुर्ग मां और दो मासूम बच्चे… जिन्हें अब जिंदगी की सबसे बड़ी कमी के साथ जीना होगा।
दूसरे मृतक की पहचान और उनके परिजनों का पता लगाने की कोशिश जारी है। परिवार न्याय और आर्थिक मदद की गुहार लगा रहा है।
📍 गजनेर, कानपुर देहात
#KanpurDehat #Gajner #FactoryFire #KanpurNews #BreakingNews