पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया तथा क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत आगामी मोहर्रम त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत तजियादारों से निकलने वाले जूलूसों/ताजियों के सम्बंध में वार्तालाप करते हुए जूलूसों/ताजियों के मार्गों का भ्रमण कर रूट व्यवस्था देखी गयी व लोगों से संवाद स्थापित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। शान्ति,कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाये रखने हेतु भीड़ -भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त करते हुये संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा जनमानस को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।
#UPPolice
Auraiya, Uttar Pradesh | Jun 22, 2026