12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तिरंगा मैदान, ककोर में मुख्य अतिथि श्री श्याम बिहारी गुप्ता (मा0 अध्यक्ष,उ0प्र0 गोसेवा आयोग,लखनऊ),श्रीमती गीता शाक्य (मा0 राज्य सभा सासंद),श्री सर्वेश कठेरिया (जिला अध्यक्ष भाजपा) एवं जिलाधिकारी औरैया तथा पुलिस अधीक्षक औरैया की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया।
"स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम पर आयोजित कार्यक्रम में योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान के माध्यम से स्वस्थ शरीर, शांत मन एवं सकारात्मक जीवन का संदेश दिया गया। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित, अनुशासित एवं निरोग जीवन जीने की भारतीय जीवन-पद्धति है।
इस अवसर पर सभी को नियमित योग अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
योग से ही स्वस्थ व्यक्ति, सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है। "योग से स्वास्थ्य, स्वास्थ्य से आत्मविश्वास और आत्मविश्वास से राष्ट्र निर्माण।"
#InternationalYogaDay
#YogaForHealthyAgeing
#YogaDay2026
#AuraiyaPolice
@Uppolice
@UPGovt
@dgpup
@adgzonekanpur
@igrangekanpur
Auraiya, Uttar Pradesh | Jun 21, 2026