भोपाल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में बड़ी चूक, युवक प्लेटफॉर्म पर दौड़ाते दिखे कार और स्कूटर
भोपाल रेलवे स्टेशन पर शनिवार तड़के एक युवक कार लेकर सीधे प्लेटफॉर्म पर चढ़ गया और ट्रैक किनारे तक कार दौड़ाता रहा। इस घटना ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतना ही नहीं, एक अन्य युवक को प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर स्कूटर चलाते देखा गया। यह दोनों ही घटनाएं वहां मौजूद यात्रियों ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कीं।