ग्यारसपुर: नकाबपोशों का खौफ: सर्राफा व्यापारी से ₹32 लाख की लूट
ग्यारसपुर के हैदरगढ़ इलाके में तीन नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में सर्राफा व्यापारी को निशाना बनाया… हाट बाजार से लौट रहे मनोज सोनी को गुंजारी पुलिया के पास रोककर मारपीट की गई और उनका बैग छीन लिया गया… बैग में रखी करीब 8 से 10 किलो चांदी और 3 तोले से ज्यादा सोना, जिसकी कीमत 32 लाख रुपए बताई जा रही है, लुटेरे लेकर फरार हो गय।