पथला टोला गांव में आए बारात में नाचने को लेकर हुआ जबर्दस्त झगड़ा । खबर मुताबिक सोमवार को करीब दस बजे रात को बारात दरवाजे लगने के दौरान गाने पर नाचने को लेकर बारात के ही दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मार-पीट हुई। बताया जाता है कि इस दौरान दो बाराती घायल हुए हैं। दोनों घायलों का इलाज कराने के लिए लक्खीसराय भेजा गया है।