थाना क्षेत्र के जगनसैदपुर दियारा में पटवन कर रहे बिजली मोटर ढक कर घोड़े से लौट रहे युवक को अज्ञात अपराधियों ने शनिवार रविवार रात करीब एक बजे गोली मार कर जख्मी कर दिया। घायल की पहचान जगनसैदपुर गांव निवासी महेंद्र यादव के पुत्र सत्यानंद यादव के रूप में हुई है।