संडीला: थाना संडीला ने पुलिस गैंगेस्टर अधिनियम के अंतर्गत 25-25 हजार रुपये के इनामिया 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Sandila, Hardoi | May 14, 2026 7 मई को प्रभारी निरीक्षक संडीला ने माधौगंज क्षेत्र के ग्राम जेहदीपुर निवासी अभियुक्त अशरफ अली, आलम अली, अरसद अली उर्फ इरशाद अली और इशरत अली उर्फ छंगा के विरुद्ध आर्थिक एवं भौतिक लाभ के उद्देश्य से संगठित रुप से गिरोह बनाकर डीजल चोरी व लूट जैसे जघन्य अपराध करने,समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त रहने पर थाना संडीला पर गैंगेस्टर दर्ज किया था।