Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image

अगले 50 साल तक शहर रहेगा जलभराव मुक्त, नगर निगम ने शुरू किया मास्टर प्लान पर काम एजेंसी ने वार्ड 1 से 7 में किया सर्वे शुरू, मेयर ने बैठक लेकर दिए निर्देश यमुनानगर। शहर को आगामी 50 वर्षों तक जलभराव की समस्या से पूरी तरह मुक्त बनाने की योजना पर नगर निगम ने धरातल पर काम शुरू कर दिया है। इस मास्टर प्लान को तैयार करने के लिए निगम द्वारा हायर की गई विशेष एजेंसी यश इन्नोवेटिव सॉल्यूशन ने शहर में विस्तृत सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया है। प्रथम चरण में एजेंसी द्वारा वार्ड नंबर एक से सात तक का गहन सर्वे किया जा रहा है। इसी सिलसिले में मेयर सुमन बहमनी ने निगम अधिकारियों, एजेंसी के प्रतिनिधियों और संबंधित वार्डों के पार्षदों के साथ बैठक की। मेयर ने एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पार्षदों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करें ताकि कोई भी संवेदनशील इलाका छूटने न पाए। मौके पर कार्यकारी अधिकारी विकास धीमान, सहायक अभियंता राजेश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता गोपाल सैनी, पार्षद रीना रस्तोगी, अरुण कुमार, जयंत स्वामी, रूचि कंबोज, भानू प्रताप, अंकित कुमार, प्रियांक शर्मा व एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहें। -------------------- पार्षदों ने बताई वार्डों की भौगोलिक स्थिति - बैठक के दौरान वार्ड नंबर 1 से 7 तक के पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जमीनी स्थिति से एजेंसी को अवगत कराया। पार्षदों ने वार्डों में मौजूदा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज लाइन, सीवरेज नेटवर्क, नालों की स्थिति तथा मानसून के दौरान जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों की विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यकारी अभियंता विकास धीमान और एजेंसी के तकनीकी विशेषज्ञों की मौजूदगी में इस बात पर चर्चा हुई कि पानी को मुख्य नालों को सीवरेज और स्टॉर्म वाटर ड्रेन से टैब करते समय स्क्रीन जाल लगाए जाएं। ---------- सर्वे टीम का सहयोग करें आमजन और पार्षद: मेयर मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि यह परियोजना यमुनानगर के सुनहरे और सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि यह सर्वे शहर को अगले 50 सालों तक बाढ़ और जलभराव जैसी समस्याओं से बचाएगा। उन्होंने सभी पार्षदों और आम जनता से अपील है कि वे क्षेत्र में आने वाली सर्वे टीमों का पूरा सहयोग करें और सही जानकारी दें ताकि एक सटीक और प्रभावी मास्टर प्लान तैयार किया जा सके।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 24, 2026

MORE NEWS

दिल्ली में हो रहे जंतर मंतर के धरने को लेकर क्या कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने,सुने इस वीडियो मे,,, और अपनी राय जरुर दें

दिल्ली में हो रहे जंतर मंतर के धरने को लेकर क्या कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने,सुने इस वीडियो मे,,, और अपनी राय जरुर दें

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 24, 2026

भाईचारा एकता मंच के बैनर तले क्या क्या बोले सुनिए ज़रा

भाईचारा एकता मंच के बैनर तले क्या क्या बोले सुनिए ज़रा

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 24, 2026

अनुपयोगी वस्तुएं बनीं कला, बच्चों के नाटक ने जगाई 4-बिन सेग्रीगेशन की अलख 

बच्चों ने वेस्ट सामग्री से आकर्षक कलाकृतियां बनाकर दिया स्वच्छता और कचरा पृथक्करण का संदेश  

नगर निगम ने मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में किया वेस्ट टू वंडर प्रदर्शनी व नुक्कड़ नाटक का आयोजन

यमुनानगर।
नगर निगम द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मॉडल टाउन स्थित मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में ‘वेस्ट टू वंडर’ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और अनुपयोगी सामग्री से तैयार की गई आकर्षक, सजावटी व उपयोगी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के जरिए संदेश दिया कि घरों और अन्य स्थानों से निकलने वाले बेकार सामान को फेंकने के बजाय पुन: उपयोग में लाया जा सकता है। प्रदर्शनी के माध्यम से '3 आर' (रीड्यूज, रियूज और रिसाइकल) की अवधारणा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा 4-बिन सेग्रीगेशन पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा। इसके जरिए बच्चों ने स्रोत पर ही कचरा अलग-अलग करने का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि सही कचरा पृथक्करण से ही वैज्ञानिक निस्तारण, पुन: उपयोग और रीसाइक्लिंग की प्रक्रिया को बेहतर बनाया जा सकता है। स्वच्छ भारत मिशन के आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार ने कहा कि स्वच्छ शहर की शुरुआत हर घर से होती है। यदि नागरिक अपने घर का कचरा निर्धारित श्रेणियों (4-बिन) में अलग करके दें, तो कचरा प्रबंधन प्रणाली अधिक प्रभावी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से इस संदेश को अपने परिवार व आसपास के लोगों तक पहुंचाने की अपील की। स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें स्वच्छता का यह संदेश समाज में आगे प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया।

फोटो कैप्शन - प्रदर्शनी का अवलोकन करते आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार व स्कूल प्रिंसिपल मोनिका शर्मा। 

नाटक  के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते  बच्चें।

अनुपयोगी वस्तुएं बनीं कला, बच्चों के नाटक ने जगाई 4-बिन सेग्रीगेशन की अलख बच्चों ने वेस्ट सामग्री से आकर्षक कलाकृतियां बनाकर दिया स्वच्छता और कचरा पृथक्करण का संदेश नगर निगम ने मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में किया वेस्ट टू वंडर प्रदर्शनी व नुक्कड़ नाटक का आयोजन यमुनानगर। नगर निगम द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मॉडल टाउन स्थित मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में ‘वेस्ट टू वंडर’ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और अनुपयोगी सामग्री से तैयार की गई आकर्षक, सजावटी व उपयोगी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के जरिए संदेश दिया कि घरों और अन्य स्थानों से निकलने वाले बेकार सामान को फेंकने के बजाय पुन: उपयोग में लाया जा सकता है। प्रदर्शनी के माध्यम से '3 आर' (रीड्यूज, रियूज और रिसाइकल) की अवधारणा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा 4-बिन सेग्रीगेशन पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा। इसके जरिए बच्चों ने स्रोत पर ही कचरा अलग-अलग करने का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि सही कचरा पृथक्करण से ही वैज्ञानिक निस्तारण, पुन: उपयोग और रीसाइक्लिंग की प्रक्रिया को बेहतर बनाया जा सकता है। स्वच्छ भारत मिशन के आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार ने कहा कि स्वच्छ शहर की शुरुआत हर घर से होती है। यदि नागरिक अपने घर का कचरा निर्धारित श्रेणियों (4-बिन) में अलग करके दें, तो कचरा प्रबंधन प्रणाली अधिक प्रभावी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से इस संदेश को अपने परिवार व आसपास के लोगों तक पहुंचाने की अपील की। स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें स्वच्छता का यह संदेश समाज में आगे प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया। फोटो कैप्शन - प्रदर्शनी का अवलोकन करते आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार व स्कूल प्रिंसिपल मोनिका शर्मा। नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते बच्चें।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 24, 2026

अगले 50 साल तक शहर रहेगा जलभराव मुक्त, नगर निगम ने शुरू किया मास्टर प्लान पर काम एजेंसी ने वार्ड 1 से 7 में किया सर्वे शुरू, मेयर ने बैठक लेकर दिए निर्देश यमुनानगर। शहर को आगामी 50 वर्षों तक जलभराव की समस्या से पूरी तरह मुक्त बनाने की योजना पर नगर निगम ने धरातल पर काम शुरू कर दिया है। इस मास्टर प्लान को तैयार करने के लिए निगम द्वारा हायर की गई विशेष एजेंसी यश इन्नोवेटिव सॉल्यूशन ने शहर में विस्तृत सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया है। प्रथम चरण में एजेंसी द्वारा वार्ड नंबर एक से सात तक का गहन सर्वे किया जा रहा है। इसी सिलसिले में मेयर सुमन बहमनी ने निगम अधिकारियों, एजेंसी के प्रतिनिधियों और संबंधित वार्डों के पार्षदों के साथ बैठक की। मेयर ने एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पार्षदों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करें ताकि कोई भी संवेदनशील इलाका छूटने न पाए। मौके पर कार्यकारी अधिकारी विकास धीमान, सहायक अभियंता राजेश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता गोपाल सैनी, पार्षद रीना रस्तोगी, अरुण कुमार, जयंत स्वामी, रूचि कंबोज, भानू प्रताप, अंकित कुमार, प्रियांक शर्मा व एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहें। -------------------- पार्षदों ने बताई वार्डों की भौगोलिक स्थिति - बैठक के दौरान वार्ड नंबर 1 से 7 तक के पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जमीनी स्थिति से एजेंसी को अवगत कराया। पार्षदों ने वार्डों में मौजूदा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज लाइन, सीवरेज नेटवर्क, नालों की स्थिति तथा मानसून के दौरान जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों की विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यकारी अभियंता विकास धीमान और एजेंसी के तकनीकी विशेषज्ञों की मौजूदगी में इस बात पर चर्चा हुई कि पानी को मुख्य नालों को सीवरेज और स्टॉर्म वाटर ड्रेन से टैब करते समय स्क्रीन जाल लगाए जाएं। ---------- सर्वे टीम का सहयोग करें आमजन और पार्षद: मेयर मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि यह परियोजना यमुनानगर के सुनहरे और सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि यह सर्वे शहर को अगले 50 सालों तक बाढ़ और जलभराव जैसी समस्याओं से बचाएगा। उन्होंने सभी पार्षदों और आम जनता से अपील है कि वे क्षेत्र में आने वाली सर्वे टीमों का पूरा सहयोग करें और सही जानकारी दें ताकि एक सटीक और प्रभावी मास्टर प्लान तैयार किया जा सके। - Jagadhri News