हरिद्वार: नहर पटरी पर पेड़ों को काटने के विरोध में पर्यावरण प्रेमी उतरे, सिंचाई विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
हरिद्वार के अमरापुर घाट से लेकर सिंहद्वार तक नए घाटों का निर्माण कार्य चल रहा है। घाटों के निर्माण के लिए कई पेड़ों के काटने की चर्चाएं सामने आने के बाद स्थानीय लोग इसके विरोध में उतर आए। नहर पटरी पर कई पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़ों को काटने का विरोध किया और उत्तराखंड सिंचाई विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। लोगों ने पेड़ न काटने की चेतावनी भी दी।