रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को लापरवाही से वाहन चलाने के तहत दर्ज मुकदमे में फरार वारंटी को यूपी के मेरठ से गिरफ्तार किया है। वारंटी प्रमोद कुमार मेरठ के सरधना का रहने वाला है और 2 साल से फरार था। वारंटी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।