सिडकुल पुलिस ने अलग-अलग स्थान से दो सट्टेबाज मंगलवार को गिरफ्तार किया इनके कब्जे से पुलिस को ₹3760 और सट्टा सामग्री बरामद हुए हैं। सिडकुल थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने मीडिया को शाम 5 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि रावली महदूद से डालचंद और कृष्णा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।