DM मयूर दीक्षित इन दोनों सफाई अभियान को लेकर खासे गंभीर हैं। उन्होंने सभी सरकारी विभागों को सप्ताह में एक दिन सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विभागों को निर्देशित किया गया है कि विभाग सफाई अभियान केवल शहरों में ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी चलाएं जिससे हर तरफ स्वच्छता रहे।