बलरामपुर: सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्य, राजस्व वसूली प्रगति व रैंकिंग की DM ने की समीक्षा, खराब रैंकिंग वाले विभागों को लगाई फटकार
डीएम पवन अग्रवाल द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों एवं राजस्व वसूली की प्रगति एवं रैंकिंग की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिग वाले विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार लाने की हिदायत दी। लगातार सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों के विरुद्ध शासन में पत्र लिखे जाने का निर्देश दिया।