श्रीनगर: श्रीनगर पुलिस ने 20 लीटर चुलाई शराब के साथ दो महिला तस्करों को भेजा जेल
श्रीनगर पुलिस ने शुक्रवार को एक बजे गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापामारी कर बीस लीटर चुलाई शराब के साथ दो महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जगैली रजवाङ टोला में रंजू देवी के घर में छापामारी कर पांच लीटर चुलाई शराब बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।