फतेहाबाद में ज़िन्दगी संस्था से जुड़ी बेटियों ने डीसी, एसपी को बांधी राखी, सुरक्षा सम्मान का लिया संकल्प...
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर लघु सचिवालय स्थित सभागार कक्ष में ज़िन्दगी संस्था ने “सुरक्षा बंधन उत्सव” कार्यक्रम किया। इसमें 50 से अधिक होनहार बेटियों ने जिला उपायुक्त विवेक भारती और पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनसे बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लिया। राखी बांधने वालों में 5 बेटियां गुजरात, उत्तराखंड पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की भी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िन्दगी संस्था प्रमुख हरदीप सिंह ने की, जबकि वुशु के नेशनल कोच दिनेश भोबिया, समाजसेवी राधेश्याम जांगड़ा तथा एडवोकेट पवन सेठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
#fatehabad #haryana #rakhi