सोनुआ: किताबी पढ़ाई से इतर सोनुआ मॉडल स्कूल के बच्चों ने सीखा मिट्टी के दीये बनाने का हुनर, परंपरा और संस्कृति से जुड़े नौनिहाल
मिट्टी की खुशबू, चाक की घूमती रफ्तार और हाथों से आकार लेते दीये. दीपावली का असली उत्साह भारतीय परंपरा और संस्कृति में दिखाई देता है. इसी परंपरा और पारंपरिक कला से नई पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य से सोनुआ के मॉडल स्कूल के बच्चे कुम्हार बस्ती पहुंचे. यहां बच्चों ने कुम्हारों को मिट्टी से दीये बनाते हुए करीब से देखा और इस पूरी प्रक्रिया को समझा. कुम्हारों