बहराइच: धर्मापुर में पानी ले रही बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, जिला अस्पताल में इलाज जारी
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग से सटे गांव में बाघ और तेंदुओं की आमद काफी बढ़ गई है। धर्मापुर रेंज के धर्मापुर गांव श्रद्धा (8) पुत्री सुखी राम शुक्रवार रात को घर के सामने लगे नल पर पानी भर रही थी। तभी जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर गांव के लोगों ने हांका लगाया। तब तेंदुआ बालिका को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। जिला अस्पताल में इलाज जारी है।