बहराइच: इकौना बाईपास के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक हुआ घायल, हुई मौत
श्रावस्ती जिले के गिलौला थाने के बेलवा खतीब गांव निवासी 30 वर्षीय गंगा राम पुत्र अंबिका प्रसाद बाइक से जा रहे थे। इकौना थाने के इकौना बाईपास के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। घायल को परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उनकी रास्ते मे ही मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।