बहराइच: सलारपुर गल्लामंडी में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ईवीएम कमिशनिंग का कार्य हुआ प्रारंभ, डीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जाएज़ा
डीएम मोनिका रानी ने नवीन कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर का निरीक्षण किया तथा इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनो की कमिशनिंग के लिए की गई तैयारियों का जायज़ा लिया। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशो के अनुसार गल्ला मण्डी परिसर मे संचालित कमिशनिंग कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों मे लगभग 25-25 कर्मचारियो को लगाया गया है