बहराइच: कचेहरी के बाहर से धोखाधड़ी के मामले में वांछित वारंटी को कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार
बहराइच कचेहरी के बाहर से कोतवाली देहात पुलिस ने शुक्रवार को धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बृजेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त संतोष धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित चल रहा था जिसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।