बहराइच: भिंगा बस स्टैंड के पास से थाना दरगाह पुलिस ने चोरी के पानी के मोटर व फर्राटा पंखे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शुक्रवार को थाना दरगाह पुलिस ने भिनगा बस स्टैंड के पास से एक अभियुक्त को चोरी की पानी की मोटर व एक अदद फर्राटा पंखे के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार करने के उपरांत न्यायालय रवाना कर दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अभियुक्त गुड्डू के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ था जिसके बाद उसे न्यायालय रवाना किया गया है।