कैराना: मोहम्मदपुर राई के जंगल में हरे पेड़ों के कटान में ठेकेदार समेत अन्य पर होगी कार्रवाई, जांच में अवैध पेड़ कटान मिला
Kairana, Shamli | Aug 20, 2026 गांव मोहम्मदपुर राई के जंगल में आम के बाग में हरे पेड़ों को काटे जाने का मामला सामने आया था। आरोप है कि रात के समय पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाकर उन्हें काट दिया गया और लकड़ी को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर वहां से ले जाया गया। बड़ी संख्या में हरे पेड़ों के कटान की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए थे।