गिरिडीह: दुर्गा पूजा की महानवमी पर स्टेशन रोड मंडप समेत विभिन्न दुर्गा मंडपों में हुए अनुष्ठान, की गई पूजा-अर्चना
दुर्गा पूजा की महानवमी पर बुधवार सुबह 7 बजे से दिन पर स्टेशन रोड मंडप समेत विभिन्न दुर्गा मंडपों में कई तरह के अनुष्ठान हुए। यह शारदीय नवरात्रि का नौवां और अंतिम दिन होता है और इस दिन माँ दुर्गा के नौवें स्वरूप माँ सिद्धिदात्री की पूजा की गई।माँ सिद्धिदात्री की पूजा से भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियाँ और ज्ञान प्राप्त होता है।