गिरिडीह: नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने मानसरोवर तालाब में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का निरीक्षण किया
झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने बुधवार को 2 बजे मानसरोवर तालाब पहुँचे और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने निगम के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो और जो भी कमी रह गई है, उसे तुरंत पूरा किया जाए। इस दौरान उनके साथ कई कार्यकर्ता और अधिकारी मौजूद रहे।