गिरिडीह: शारदीय नवरात्र की नवमी पर पचंबा में भक्तिमय माहौल, श्रद्धालुओं ने की माँ सिद्धिदात्री की विशेष पूजा
शारदीय नवरात्र की नवमी पर पचंबा में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने माँ सिद्धिदात्री स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना की, हवन किया और कन्या पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।पचंबा के सार्वजनिक दुर्गा स्थान में इस अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को देर रात्री नगर विकास मंत्री सुद्विय सोनू ने दीप प्रज्वलित कर किया।