गिरिडीह: दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर गिरिडीह प्रशासन सक्रिय, कोलडीहा मिट्टीतालाब का निरीक्षण कर सफाई व सुरक्षा के दिए निर्देश
गिरिडीह में आगामी दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। इसी क्रम में बुधवार को 1 बजे वार्ड संख्या 24 स्थित कोलडीहा मिट्टीतालाब का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में संपूर्ण साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।