गिरिडीह: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मेरा युवा भारत गिरिडीह ने स्नेहदीप वृद्धाश्रम में फल वितरित कर सम्मान जताया
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुधवार को 12 बजे मेरा युवा भारत, गिरिडीह के तत्वावधान में स्नेहदीप वृद्धा आश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वृद्धजनों के बीच फल, हॉर्लिक्स, बिस्किट एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया।