पालीगंज: पालीगंज के विभिन्न गांव में मद्य निषेध विभाग और पुलिस ने आधा दर्जन मिनी शराब की भठ्ठियों को किया ध्वस्त
Paliganj, Patna | Jun 22, 2024 पालीगंज के विभिन्न गांव में मद्य निषेध विभाग और पुलिस ने छापेमारी करते हुए आधा दर्जन शराब की मिनी भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया है। शराब की भट्ठियों के साथ ही 1000 लीटर अर्ध निर्मित शराबों को नष्ट कर बहा दिया। मद्य निषेध विभाग और पुलिस की कार्रवाई को देखकर शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए।