पालीगंज: इमामगंज गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट के दौरान एक महिला हुई घायल
Paliganj, Patna | Jun 22, 2024 पालीगंज की इमामगंज गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान रजनी कुमारी बताई जा रही है।