पालीगंज: पैपुरा गांव के पास पेयजल की संकट को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम
Paliganj, Patna | Jun 20, 2024 पालीगंज क्षेत्र के पैपुरा गांव के पास पेयजल की समस्या को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। सड़क जाम की समस्या के कारण लोग काफी घंटे तक परेशान रहे। लोगों का आरोप था कि नल जल योजना की नल भी पानी देना इस गर्मी में बंद कर दिया है। पानी के लिए अब वह जाए तो कहां जाए। पीएचडी विभाग के कनीय अभियंता के समझाने बुझाने के बाद लोग सड़क से हटे।